बरेली, जनवरी 22 -- बरेली। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सैटेलाइट बस स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले आठ लोगों और एक दुकानदार पर कोटपा अधिनियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। कुल 820 रुपये का जुर्माना वसूला गया। छापे के दौरान टीम ने यात्रियों और दुकानदारों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक भी किया। कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें अपर शोध अधिकारी एपीएस गंगवार समेत स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य एवं औषधि विभाग तथा पुलिस के अधिकारी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...