बदायूं, अप्रैल 11 -- दो बीघा सरकारी जमीन को कब्जा करके साप्ताहिक बाजार लगाने व तहबाजारी वसूलने के मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने जांच के बाद केशव व चंद्रशेखर के नाम और शामिल किये। सीजेएम कोर्ट में आवेदन किया। सीजेएस कोर्ट ने पुलिस के आवेदन को स्वीकार करते हुये उसे पुलिस की हिरासत में सौंपने के आदेश दिये। पुलिस ने केशव व चंद्रशेखर को हिरासत में लेने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से सीजेएम कोर्ट ने तहबाजारी के मामले में 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। 12 मार्च को सीबीजी प्लांट में दोहरे हत्याकांड के बाद हरकत में आये प्रशासन ने जांच पड़ताल के दौरान 18 मार्च को दातागंज एसडीएम धर्मेद्र सिंह शाम को सैजनी गांव पहुंचे। यहां पर लगी साप्ताहिक बाजार के बारे में उन्हें बताया गया, यह जमीन ग्राम समाज की है और इस पर अजय प्रताप सिंह के...