बदायूं, अप्रैल 11 -- सैजनी गांव में बंजर और आबादी क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई 27 दुकानों को सील किये जाने के बाद जारी नोटिस के बाद अब जेसीबी चलाये जाने की तैयारी है। उक्त दुकानें हत्यारेापी अजय प्रताप सिंह के ताऊ राकेश सिंह व उसके परिवार के सदस्यों की हैं। जिस पर किरायदरा काबिज थे। दो दुकानों को छोड़कर सभी को दुकानदार गिराये जाने के डर से खाली करते चले गये। एक दुकान में ग्रामीण बैंक व दूसरे पर शराब का ठेका होने पर उनके संचालन को अनुमित दी गई थी। इस मामले में लेखपाल हेम सिंह की शिकायत के बाद दातागंज तहसीलदार कोर्ट धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक हुई जांच में यह सभी दुकानें सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई बताई जा रही हैं। इन दुकानों को लेकर करीब 45 लाख 51 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। प्रशासन ...