आगरा, दिसम्बर 27 -- दयालबाग स्थित द पॉलीकिड्स स्कूल में किंडरगार्टन के बच्चों के लिए प्रथम वार्षिक खेल महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने दौड़, फ्रॉग रेस, सैक रेस, क्रॉलिंग रेस, मशाल परेड, डांस और क्रो रेस में ऊर्जा और खेल भावना के साथ प्रतिभा दिखाई। सैक रेस (अभिभावक वर्ग) में प्रथम स्थान सबद स्वरूप, भोपाल सिंह चाहर, मनजीत सिंह, राजकुमार त्यागी को मिला। क्रॉलिंग रेस में दर्शन दयाल प्रथम रहे। क्रो रेस में प्रथम स्थान काव्या राठौर, मानसी राजपूत, वादन्या सिंह, आद्विक अग्रवाल, आयांश शाक्य, हर्षिका माथुर को मिला। प्रधानाचार्या दीर्घा सूद, शिक्षिका काजोल बंसल और स्नेहा कुमारी उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.