अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना और हर घर योजना के तहत न केवल गांवों के घर-घर पानी पहुंच रहा बल्कि सैकड़ों बेरोजगार युवा इसमें रोजगार भी पा रहे हैं, जिससे सैकड़ों घरों के चूल्हे भी जल रहे हैं। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत अब तक कुल 772 ग्राम पंचायतों एवं 1144 राजस्व ग्राम पेयजल से लाभांवित हो चुके हैं। इसके अलावा 535 जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से तीन लाख 33 हजार 584 घरों को पेयजल के कनेक्शन देने का लक्ष्य है।सरकार की 'हर घर जल'योजना अब ग्रामीण रोजगार का माध्यम बन रही है। नल का कनेक्शन होने के बाद घरों में पाइप लाइन की वायरिंग और फिटिंग के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.