अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- रानीखेत, संवाददाता। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई और भिकियासैंण के ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के शव का बुधवार को पैतृक गांव बेतालघाट स्थित के घाट में अंतिम संस्कार हुआ। वहां पहुंचे सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। भिकियासैंण से ब्लॉक प्रमुख रहे सतीश नैनवाल का मंगलवार को दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया था। देर शाम उनका पार्थिव शरीर भतरौंजखान स्थित आवास पहुंचा। इस दौरान वहां हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। रात भर माहौल गमगीन रहा। विधायक प्रमोद नैनवाल भाई के निधन से अत्यधिक क्षुब्ध नजर आए। उनकी आंखें नम दिखीं। बुधवार की सुबह भी पूरे क्षेत्र से लोगों का भतरौंजखान पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। लोग घर पर परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। पत्नी गरिमा नैनवाल, दोनों बच्चे, भाई पूर्व प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.