लखीसराय, फरवरी 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में होली महोत्सव को लेकर शुक्रवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्याम मंदिर चेरिटेवल ट्रस्ट के तत्वावधान में धूमधाम से शहर के नया बाजार स्थित गौशाला प्रांगण परिसर से भव्य सूरजगढ़ निशान पदयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह पदयात्रा पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का संदेश देते हुई पुरानी बाजार स्थित श्याम मंदिर तक पहुंची। पदयात्रा की शुरुआत गौशाला प्रांगण से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में निशान (ध्वज) और सिर पर सिगड़ी लेकर जय श्री श्याम के उद्घोष के साथ आगे बढ़े। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी इस यात्रा की प्रमुख आकर्षण रही। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर...