प्रयागराज, मई 3 -- जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के खातों में वेतन भेजने के दौरान बड़ी गड़बड़ी देखने को मिली है। सैकड़ों शिक्षकों के खाते में दो महीने का वेतन भेज दिया गया तो तमाम शिक्षकों के खाते में सैलरी ही नहीं पहुंची। इसकी जानकारी मिलने के बाद विभागीय अफसर स्थिति संभालने में लगे हैं। ई-कुबेर एवं ट्रेजरी (आईएफएमएस) सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या के कारण विकासखंड जसरा के ज्यादातर शिक्षकों के खातों में दोगुना (डबल) वेतन जमा कर दिया गया। वहीं, जसरा के उलट करछना विकासखंड के ज्यादातर शिक्षकों के खाते में वेतन नहीं पहुंचा। डबल वेतन खाते में ट्रांसफर होने के बाद शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जसरा को दें। साथ ही संबंधित शिक्षक अपने बैंक पासबुक/खाता विवरण (स्टेटमेंट)...