सैकड़ों छात्र-छात्राएं बने एबीवीपी के सदस्य
गोंडा, अगस्त 22 -- बेलसर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नंदिनी नगर, अवध प्रांत के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों में सदस्यता अभियान चलाया गया। इसके तहत राज नारायण राम गणेश इंटर कॉलेज आजाद नगर, महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज विजय नगर तथा पायनियर पब्लिक स्कूल बेलसर सहित कई विद्यालयों में सैकड़ों छात्र-छात्राओं को परिषद की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने की, जबकि मुख्य वक्ता सह प्रांत संगठन मंत्री मुकेश सोनी उपस्थित रहे। पूर्व प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने कहा कि एबीवीपी दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो छात्र हित और राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानकर कार्य करता है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री आयुष मिश्रा, दीपक तिवारी, अजय तिवारी, अनुराग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.