रांची, अप्रैल 30 -- रांची। मारवाड़ी महिला मंच ने बरियातू में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में गुरुवार को छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। 12वीं कक्षा की छात्राओं को उत्कल कराटे स्कूल के प्रशिक्षकों ने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को वाइटल प्वाइंट्स पर प्रहार, ग्रैब रिलीज तकनीक और घरेलू वस्तुओं से आत्मरक्षा के तरीके सिखाए। कार्यक्रम में मैनेजर नीता पांडेय, प्राचार्य दीपक कुमार और समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी मौजूद थे। मौके पर इस अवसर पर मंच की सदस्याएं गीता डालमिया, अन्नू पोद्दार, सीमा खेमका, सुनीता सरावगी, अनिता केडिया और सुनीता मेवाड़ा भी मौजूद रहीं। अतिथियों ने बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षक बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...