देवरिया, अप्रैल 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेवली गांव में दो दिन से बिजली का केबिल फाल्ट हो जाने से सैकड़ों घरों मे अंधेरा छाया हुआ है, पानी के लिए भी ग्रामीण परेशान हैं। लार उपकेन्द्र के फरिआंव डीह हाईड्रील से इस गांव में बिजली सप्लाई आती है।रविवार दोपहर को ट्रांसफार्मर से गांव में जाने वाला केबिल फाल्ट हो गया। इस कारण सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण धीरज मिश्र,प्रदीप कुमार मिश्र, कृपा शंकर, विकास, टूनटून, अवध किशोर, दीना, अजय नाथ,भोला,काशी,मनोज आदि लोगों का कहना है कि गांव की बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल नहीं की गई तो आन्दोलन होगा। इस संबध मे जेई राजशरन सिंह ने बताया कि केबिल मंगाया गया है जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...