मोतिहारी, सितम्बर 30 -- केसरिया। निज संवाददाता केसरिया प्रखंड में बाढ़ की भयंकर तबाही है।गंडक किनारे बसे गांवों के सभी घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।जिससे कारण उनके घरों का चूल्हा पिछले तीन दिनों से नहीं जला है। बाढ़ पीड़ित रुखा सुखा खाकर जीने को मजबूर हैं। बाढ़ ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।घरों में पानी घुसने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ढेकहां, मझरिया और काढ़ान गांव सहित अन्य गांवों के सैकड़ों घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। घरों में पानी घुसने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार घर छोड़कर चंपारण तटबंध पर शरण लिए हैं. यह भी पढ़ें- घर में था तीन फुट पानी ,गैस चूल्हा रहते हुए भी नहीं बन सका खानाबाढ़ का प्रभाव बाढ़ का पानी गांवों की सड़कों पर चढ़ जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है...