नई दिल्ली, जनवरी 8 -- भाजपा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर गुरुवार को सैकड़ों गाड़ियों का जश्न जुलूस निकाला गया। काफिले में खुली जीप पर सवार बृजभूषण शरण पर रास्ते में फूल बरसाए गए। फूल वर्षा के लिए बुलडोजर भी लगाए गए थे। इस दौरान बृजभूषण का दबदबा भी दिखा। इस दौरान संतों का आशीर्वाद, कथा महोत्सव का समापन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।राष्ट्र कथा महोत्सव का भव्य समापन सरयू तट स्थित नंदिनी निकेतन में 1 जनवरी से आयोजित राष्ट्र कथा महोत्सव का समापन पूर्व सांसद के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ हुआ। कथा विराम के बाद सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने विशेष उद्बोधन देते हुए गोमाता संरक्षण और गोपालन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "दसवीं शताब्दी से पहले भारत विश्वगुरु था और इसका मूल कारण गोमाता का सम्मान था।...