बांदा, अप्रैल 12 -- पैलानी। तहसील के खप्टिहाकलां गांव स्थित गेहूं खरीद केंद्र में पिछले एक महीने से ताला पड़ा है। अब किसानों की फसलें कट बिक्री के लिए तैयार हैं इसके बाद भी जिम्मेदारों ने गेहूं खरीद केंद्र को नहीं खोला, एक माह से इसमें ताला पड़ा है। गेहूं बिक्री की आस में केंद्र के बाहर किसान का गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। किसान रात दिन मेहनत कर अपने अनाज की स्वयं सुरक्षा में लगा है। दर्जनों किसानों के अनाज की आज तक तौल न हो पाने की वजह से वह मजबूर होकर सस्ते दामों में बेचने को व्यापारियों के दरवाजे चक्कर काट रहे हैं। कस्बा व क्षेत्र के किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्र में गेहूं का मूल्य लगभग 2575 रुपये कुंटल है। वहीं दूसरी ओर कस्बे के व्यापारी 21 सौ से 22 सौ रुपये प्रति कुंटल खरीद कर रहे हैं। आढ़तियों के यहां गेहूं का सही मूल्य ...