मोतिहारी, अगस्त 9 -- मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण बाढ़ प्रभावित जिला है। इस जिले में गंडक ,बूढ़ी गंडक,बागमती व जिले से गुजर रही नेपाली नदियों में उफान आने पर बाढ़ कहर बरपाने लगती है। बाढ़ आने पर खासकर गंडक नदी के इलाके संग्रामपुर प्रखंड के कई क्षेत्र में कटाव से किसानों की भूमि सिकुड़ती चली जाती है। कटाव करने के साथ फसल उगानेवाली खेत में बालू की मोटी परत छोड़ जाती है। नदी की धार में खेत समाहित होने के साथ किसानों पर संकट के बादल मंडराने लगता है। लाचार किसान नदी की धार में खेत को समाते हुए देखता रह जाता है। यह भी पढ़ें- जिले के 18 प्रखंडों में बाढ़ से मचती है तबाही, बांधों पर कटती है जिंदगीआजीविका का सहारा छीन ले जाती है बाढ़ सुगौली, बंजरिया, तेतरिया, पताही, चिरैया, आदापुर, रामगढ़वा आदि प्रखंड के कई क्षेत्र में बूढ़ी गंडक (सिकरहना) नदी में बाढ...