आगरा, जून 13 -- आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना सैंया के सामने शनिवार शाम गिट्टी लदे डम्पर में अचानक आग लग गई। वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। वे अपने वाहन लेकर भाग खड़े हुए। आगरा-ग्वालियर हाईवे पर खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिट्टी लदे डम्पर को पकड़ कर थाने के सामने खड़ा करा दिया था। शनिवार की शाम 5. 50 बजे डम्पर की चालक केबिन में अचानक आग लग गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गुरूविंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया परन्तु आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...