चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो माह की मासूम का ब्लड सैंपल लेने के दौरान कलाई में निडिल टूट गई। जिससे परिजन शोर मचाते हुए लापरवाही का आरोप लगाने लगे। मौजूद स्टाफ में भी घबड़ा मच गया। मौके पर सीएमएस समेत कई डाक्टर पहुंचे और मासूम को आपरेशन थिएटर ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने मामूली आपरेशन कर कलाई में घुसी निडिल को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन घर चले गए।कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर निवासी हेमराज की दो माह की बेटी प्रतिभा बुखार से पीड़ित थी। बुधवार को सुबह करीब पौने नौ बजे परिजन उसका इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे। शिशु वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने देखने के बाद खून की जांच कराने की बात कही। परिजनों का कहना है कि खून की जांच के लिए मौजूद नर्स व कुछ प्रशिक्षु ने सैंपल लेने को 22 नंबर की पतली निडिल ल...