बरेली, मार्च 25 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। कस्बा में मंगलवार शाम किराने की दुकान पर छापा मारकर फूड इंस्पेक्टर ने कूट्टू का आटा, रामदाना, सेंधा नमक के सैंपल लिए। कार्रवाई करने पर दुकानदार की इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोक हुई। छापे की भनक लगने पर व्यापारी दुकानें बंद करके गायब हो गए। मंगलवार शाम को फूड इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप वर्मा टीम के साथ केशव किराना स्टोर पर पहुंचे। टीम के कूट्टू का आटा, सेंधा नमक,रामदाना का नमूना भरने पर दुकानदार भड़क गया। टीम ने खाद्य पदार्थों का नमूना लिए।भनक लगने पर अन्य दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। टीम में राघवेंद्र प्रताप वर्मा, ज्योत्सना त्रिपाठी, प्रवीण कुमार राय, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.