गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम, संवाददाता। मार्च परीक्षा से पहले जिले के सरकारी स्कूलों में तैयारी तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने बाल वाटिका और प्राथमिक कक्षाओं के लिए मॉडल व सैंपल पेपर भेजे हैं, ताकि बच्चे परीक्षा पैटर्न से परिचित हो सकें। 16 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में अतिरिक्त अभ्यास सत्र शुरू कर दिए गए हैं। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना अभ्यास प्रश्नपत्र हल करवाएं और कमजोर छात्रों की अलग से कक्षाएं लें। निपुण लक्ष्य को हासिल करने के लिए बुनियादी पढ़ना-लिखना और गणित कौशल पर विशेष फोकस किया जा रहा है। कक्षा के बाद रिवीजन वर्कशीट और होम असाइनमेंट भी दिए जा रहे हैं, ताकि घर पर भी अभ्यास जारी रहे। अभिभावकों को भी स्कूल स्तर पर जागरूक किया जा रहा है। बैठक के जरिए बताया गया है कि बच्चों...