भभुआ, अप्रैल 9 -- शहर के रेस्टोंरेट से लिया गया 12 प्रकार के खाद्य पदार्थ का सैंपल प्रिजर्व विसरा भोजना के अंश के सैंपल की जांच एफएसएल में होगी (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव के 20 वर्षीय विशाल कुमार तिवारी की हुई मौत मामले में इकट्ठा किए गए सैंपल को जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। खाद्य संरक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा शहर के रेस्टोरेंट से 12 प्रकार के खाद्य पदार्थ का सैंपल लिया गया है। गोदाम से इकट्ठा किए गए सैंपल में चावल, दाल, मसाला, बटर, रिफाइन आदि शामिल हैं, जिसे जांच के लिए संयुक्त खाद्य एवं औषधी प्रयोगशाला पटना भेजा जा रहा है। पूछने पर उन्होंने बताया कि सैंपल लेते समय रेस्टोरेंट के गोदाम में पनीर का अंश नहीं बचा था। उधर, तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा युवक के शव का किए गए पोस्टमार...