सैंथवार मल्ल समाज राजनीतिक दलों की उपेक्षा का शिकार : गंगा सिंह
देवरिया, जून 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। सैंथवार मल्ल महासभा के तत्वावधान में सैंथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को परसिया मल्ल स्थित एक मैरेज हाल में किया गया। इसका शुभारंभ हाटा नगर परिषद के चेयरमैन रामानंद सिंह ने भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि सैंथवार मल्ल समाज राजनीतिक दलों की उपेक्षा का शिकार है। समाज को न सत्ता में जगह मिल रही है और न संगठन में भागीदारी। जब तक हम सब लोग एकजुट होकर संगठित नहीं होते हैं तब तक उपेक्षा के शिकार बने रहेंगे। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं तो वोट नहीं का संकल्प दिलाया गया।
सामाजिक और आर्थिक विकास उन्होंने कहा कि सैंथवार मल्ल समाज के राजनीतिक, सामाजिक विकास के लिए आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.