देवरिया, सितम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा की बैठक रविवार को एक मैरेज हॉल में हुई। इसमें सैथवार मल्ल जाति के मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई। ऐसा न होने पर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान समाज को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया। संगठन मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मोर्चा सैथवार मल्ल समाज को मूल नाम से आरक्षण एवं प्रमाण पत्र दिलाने की मांग को लेकर संकल्पित है। प्रदेश सरकार से शासनादेश जारी कराने की मांग को लेकर मोर्चा पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि समाज की मांग को अनसुना किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अखंड भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार मांग पूरी नहीं करती है तो भाजपा के समर्थन को लेकर गंभीरता ...