गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सरकारी स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को खिलाड़ियों ने जीत के लिए दम लगाया। गाजियाबाद फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 80 मुकाबले खेले गए। मुकाबलों में सैंथली फुटबॉल क्लब ने त्योड़ी फुटबॉल क्लब को एक गोल से हराया। चरण सिंह क्लब और भोपुरा क्लब के बीच मैच ड्रॉ रहा। लाठीमार क्लब ने अकबर पुर क्लब को एक गोल से मात दी। डासना क्लब ने राइट गंज टीम को दो-एक के स्कोर से हराया। अर्थला क्लब और राइट गंज के बीच हुए मुकाबले में मैच 0-0 स्कोर से ड्रॉ रहा। वहीं निठोरा क्लब ने निस्तोली क्लब को दो गोल से हराया। प्रतियोगिता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रतिभा दिखाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.