भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सैंडिस कंपाउंड स्थित ग्रीन पार्क में रविवार को जय प्रकाश उद्यान सह सैंडिस कंपाउंड विकास समिति की ओर से होली मिलन समारोह मनाया गया। समारोह में समिति के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समिति के सचिव रवि कुमार ने बताया कि होली हमारी परंपरा और भाईचारे का प्रतीक पर्व है, जिसे आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। मौके पर डॉ़ डीपी सिंह, डॉ़ विनोद कुमार, डॉ़ वरुण कुमार, डॉ़ विरेन्द्र बादल, डॉ़ पीके यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...