भागलपुर, जुलाई 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुप्त नवरात्रि की दशमी तिथि पर शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित स्टेशन क्लब परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं महालक्ष्मी पीताम्बरा यज्ञ का समापन हुआ। सनातन रक्षा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान की दिव्य योजना आचार्य पंकज अथर्व ने की। कार्यक्रम का आयोजन निरंजनी अखाड़ा, प्रयागराज के महामंडलेश्वर डॉ. रमण पुरी महाराज के संरक्षण में संपन्न हुआ। मौके पर दिलीप शास्त्री, वाल्मीकि कुमार सिंह, सौरभ कुमार, आशीष झा, प्यारे हिंद, राकेश कुमार, दीपक सिंह, खुशबू, सिमरन, नेहा शर्मा, कुमार सानू, नीरज कुमार, हर्ष शांडिल्य, सचिन राज आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...