भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की निगरानी में बीसीए वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रतियोगिता में मुंगेर बनाम भागलपुर की टीम के बीच मुकाबला चल रहा है। दोनों टीमों में जो टीम विजेता होगी, वह अगले चक्र में प्रवेश करेगी। यह जानकारी बीसीए के उपाध्यक्ष सुधीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...