बदायूं, मई 24 -- पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैंजनी निवासी सचिन पुत्र रविंद्र यादव बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 484 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस टीम शुक्रवार को संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव डहरपुर से सैंजनी जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 484 ग्राम गांजा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- 115 ग्राम गांजा के साथ तस्कर धराया यह भी पढ़ें- डोडा छिलका लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- किशनगंज : एसएसबी ने 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...