बागपत, मार्च 24 -- बागपत। शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से महिला सशक्तिकरण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने कहा कि महिलाएं देश की शक्ति है। उन्होंने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखनी चाहिए, किसी भी तरह का भय नहीं होना चाहिए। किसी भी सलाह के लिए हमेशा तत्पर है। राजकीय हाईस्कूल अहैड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी, प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, एडवोकेट सतीश चौहान, डॉ. अग्रणी, उमलेश, आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...