सेहरामऊ में एक्सप्रेस के ठहराव और बरेली तक मेमो ट्रेन चलाने की उठी मांग
पीलीभीत, जुलाई 13 -- पीलीभीत/ पूरनपुर। पूरनपुर क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर विधायक बाबूराम पासवान ने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजा है। उन्होंने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो महत्वपूर्ण मांगें उठाते हुए रेलवे मंत्रालय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15311/15312) का सेहरामऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा करना आसान होगा। इसके अलावा विधायक ने लखीमपुर-मैलानी-पूरनपुर-पीलीभीत होते हुए बरेली तक मेमो ट्रेन का संचालन शुरू कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.