पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जंगली हाथियों की दस्तक से किसानों में दहशत फैल गई है। हाथियों के झुंड ने केसरियापुर गांव के आसपास खेतों में घुसकर गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। हाथियों ने फसल खाने के साथ ही खेतों में घूमकर उसे रौंद डाला। इससे पांच किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों ने किसान भारत प्रसाद की करीब दो एकड़ गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा रामदयाल, बालकराम, राजेंद्र और रामविलास के खेतों में भी हाथियों ने पहुंचकर गन्ने की फसल खाई और रौंद दी। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने क्षतिग्रस्त फसल और हाथियों के पैरों के निशान देखे तो उनके होश उड़ गए। किसानों का कहना है कि सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में जंगल से निकलकर हाथियों का खेतों में पहुंचना कोई नई बात नहीं है। आए दिन हाथी रा...