सेहत से खिलवाड़! यूपी में खपाई जा रही नकली दवा की खेप; कई फैक्ट्रियों पर रेड, 6 लाख कैप्सूल जब्त
विशेष संवाददाता, जुलाई 26 -- नकली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यूपी और उत्तराखंड में संचालित यह अवैध गिरोह बड़े पैमाने पर विटामिन ई कैप्सूल इवियॉन 400 एमजी बनाकर बाजार में खपा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने यूपी के मेरठ व बागपत और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में छापेमारी करके नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्रियां पकड़ी। मशीनें, नकली लेबल और तकरबीन छह लाख नकली कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी विकास चौहान समेत चार लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है।एफएसडीए की छापेमारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) बीते काफी समय से नकली दवाओं के नेटवर्क के खिलाफ काम कर रहा है। इसी कड़ी में एफएसडीए को बीते शुक्रवार (24 जुलाई को) मेरठ में नकली दवाओं की फैक्ट्री की जानकारी मिली। मेरठ मंडल के सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.