सेहत संग परिवारों को तबाह करता है नशा: अमर
भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता।शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर चल रहा है। छठवें दिन सोमवार को नशा उन्मूलन अभियान के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विविध कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नशे की कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा शिविर स्थल की साफ-सफाई, योगाभ्यास और ईश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात, स्वयंसेवकों ने नशा उन्मूलन पर आधारित आकर्षक पोस्टर और प्रेरणादायक स्लोगन तैयार किए। इन पोस्टरों के साथ रामरायपुर दलित बस्ती में एक विशाल जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्रों ने गगनभेदी नारों के माध्यम से स्थानीय निवासियों को नशे के घातक दुष्प्रभावों की जानकारी दी और उन्हें जीवनभर नशा न करने का संकल्प दिलाया। दोपहर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.