कन्नौज, अप्रैल 26 -- अप्रैल की बढ़ती गर्मी और लगातार बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं जैसे हालात के चलते सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने पहुंचे, जहां अधिकांश मरीजों में बुखार, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के लक्षण पाए गए।जिले के 32 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 4 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित इस मेले में कुल 1586 मरीजों जिनमें 708 पुरुष, 641 महिलाएं और 237 बच्चे शामिल रहे, को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य मेले में बुखार के साथ डायरिया के बढ़ गए मरीज, 18 लोगों की हुई म...