सेहत का मंत्र, फिट रहने के लिए रोजाना 30 मिनट चलाएं साइकिल
बरेली, सितम्बर 20 -- फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को कैंट स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 30 प्रतिभागियों ने साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ का संदेश दिया। रैली साई प्रशिक्षण केंद्र से युगवीणा चौक, पहलवान बाबा मंदिर, शास्त्री चौक, कैंटोनमेंट अस्पताल और मदारी की पुलिया होते हुए वापस प्रशिक्षण केंद्र पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत अबन कुमार और सेपकटाकरा प्रशिक्षक मीना कुमारी ने प्रतिभागियों का अभिवादन कर की। प्रतिभागियों को रोजाना कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सूरज पटेल, शुभम चौरसिया, अविरल बरोलिया, उपदेश और सौरभ मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.