मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। ठंड बढ़ने के साथ ही हाइपरटेंशन और डायबिटीज से पीड़ित मरीजों की मुश्किल बढ़ गई है। पारा लुढ़कने के चलते हाइपरटेंशन के मरीजों का बीपी शूट करने की समस्या बढ़ गई है वहीं, डायबिटीज के मरीजों के खून में शुगर का स्तर भी पहले से ज्यादा बढ़ रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड बढ़ने की वजह से खून की नसें सिकुड़ती हैं जिसकी वजह से बीपी बढ़ जाता है। शुगर बढ़ने का बड़ा कारण ठंड के मौसम में खून का अधिक गाढ़ा हो जाना, लोगों का गरिष्ठ पकवान अधिक खाना और शारीरिक गतिविधियों का घट जाना है। सर्दी बढ़ने पर हमारे शरीर का तापमान को एडजस्ट करने वाला सिस्टम सक्रिय हो जाता है। शरीर की गर्मी को बनाए रखने के लिए नसें सिकुड़ती हैं जिसकी वजह से बीपी बढ़ जाता है। ठंड में भारी और गरिष्ठ चीजें ज्यादा खाने की वजह से खून में शुगर बढ़ने ...