सेहतपुर के पास आगरा नहर में कांवड़िया ने लगाई छलांग
फरीदाबाद, अगस्त 10 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे एक युवक ने शनिवार देर शाम सेहतपुर के पास आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद शिविर में मौजूद कांवड़ियों और संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीआरएफ की टीम छलांग लगाने वाले कांवड़िए की तलाश में जुटी हुई है। नहर में छलांग लगाने वाले युवक की पहचान राहुल कॉलोनी 32 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है। सावन शुरू होने के बाद जितेंद्र कांवड़ लेने के लिए घर से हरिद्वार गया था। शनिवार शाम वह कांवड़ लेकर सेहतपुर के पास बने शिविर में पहुंचा। उसने अन्य कांवड़ियों के साथ कुछ समय आराम किया और प्रसाद भी ग्रहण किया। कुछ देर बाद वह अचानक शिविर से दौड़कर आगरा नहर की ओर गया और देखते ही देखते नहर में छलांग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से शिविर में अफरा-तफरी मच गई। संचालकों ने तुरंत पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.