पलामू, मार्च 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वयं सेवी संगठन सेसा ने अपने अध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चंद्र मिश्र के निधन पर रविवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मेदिनीनगर स्थित सेसा कार्यालय में आयोजित शोकसभा की अध्यक्षता संस्था के निदेशक डॉ जसबीर बग्गा व संचालन संस्था के महासचिव डॉ कौशिक मल्लिक ने किया। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कौशिक मल्लिक ने कहा कि पिछले दो दशकों से प्रोफेसर मिश्रा संस्था के साथ जुड़े रहे एवं अध्यक्ष के रूप में संस्था को अपना मार्गदर्शन व दिशा निर्देश देते रहे। वे शिक्षाविद के साथ-साथ एक खेल एवं कला-संस्कृति प्रेमी भी थे। उनका जाना समाज और संस्था के लिए एक अपूर्णिय क्षति है। अपने जीवनकालय में विभिन्न मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति से वे सभी का मार्गदर्शन करते थे। शोक सभा में वरीय अधिवक्ता सलभ कुमार, संजीव कुमा...