जहानाबाद, अप्रैल 5 -- रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सेसंबा पंचायत अंतर्गत सेसंबा गांव में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय निवासी अशोक कुमार के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में मेडी हार्ट हॉस्पिटल, पटना के चिकित्सक डॉ. प्रशांत चंद्र सिंहा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने कुल 110 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया। जांच के दौरान पाया गया कि करीब 50 प्रतिशत मरीज थायराइड, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर (बीपी) जैसी बीमारियों से पीड़ित थे। इसके अलावा हार्ट से संबंधित समस्याओं से ग्रसित 15 मरीजों का ईसीजी किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। डॉ. सिंहा ने बताया कि वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली और अनियमित खानपान के कारण थायराइड, मध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.