रांची, मार्च 14 -- रांची। सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को 'सेव द गर्ल चाइल्ड' अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मचारियों और एएनएम छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर बेटियों की सुरक्षा व अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक किया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने और लिंगानुपात में सुधार लाने पर जोर दिया। जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...