चंदौली, दिसम्बर 13 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । चहनियां क्षेत्र के सेवढ़ी साधन सहकारी समिति में लंबे इंतज़ार के बाद शुक्रवार को किसानों से धान खरीद शुरू हो गई। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। अभी समिति के मरम्मत कार्य के चलते वहां धान खरीद शुरू नहीं हो पाई थी। काम पूरा होने के बाद सुबह विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किसानों से धान खरीदने की शुरूआत कर दी गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष बनवारी पाण्डेय, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता श्रीप्रकाश उपाध्याय एवं समिति के सचिव अजय कुमार सिंह की देखरेख में किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद काटे की पारंपरिक विधि से पूजा कर खरीद का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर किसान सुबेदार सिंह, रामचरण सिंह, रामशण सिंह, हीरा सिंह, देवेंद्र शर्मा, लियाकत अली, पंकज यादव, सचिन सिंह और डॉ. डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.