सहरसा, फरवरी 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर सहरसा मुख्यालय में एटक, सीटू, रसोईया संघ, बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन, भवन पथ निर्माण, राज मिस्त्री मजदूर संघ, आशा, ममता करियर आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ और अराजपत्रित कर्मचारी संघ सहित अन्य मजदूर संगठनों ने गुरुवार राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लिया।आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के प्रदेश उपाध्यक्ष पार्वती कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को सरकार नियमित करें और वेतनमान दे।सरकारी कर्मचारी घोषित करें।सेवानिवृत्ति पर पेंशन और अन्य सुविधा मुहैया कराई जाए।आशा संघ के ज्योति रानी ने कहा कि आशा को सरकारी कर्मचारी का सरकार दर्जा दें। वेतनमान सहित अन्य सरकारी सुविधा मुहैया कराए। मार्च का संचालन गुड़िया कुमारी ने किया। मौके पर किसान नेता गणेश प्रसाद सुमन, सीटू से...