बेगुसराय, मई 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में बाल विकास परियोजना एवं पोषण अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई। इसमें जिले की सभी 18 परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित योजनाओं, बुनियादी ढांचे तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रमुख संकेतकों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

कम प्रगति वाले परियोजनाओं का सुधार डीएम ने कम प्रगति वाले परियोजनाओं को अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लंबित भुगतान एवं सत्यापन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि कुल 3360 स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों में से 3342 केंद्र वर्तमान में क्रियाशील हैं। माह अप्रैल 2026 तक 3212 केंद्र...