सेविका-सहायिका करेंगी प्रदर्शन, आज आंगनबाड़ी में नहीं मिलेगा पोषाहार
कोडरमा, अगस्त 9 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सरकार की नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन का झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन (सीटू) ने समर्थन किया है। यूनियन के आह्वान पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाएं 10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। मानदेय का भुगतान नहीं होने, पिछले छह माह से पोषाहार राशि नहीं मिलने और विभाग की ओर से घटिया ड्रेस उपलब्ध कराने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने पहले ही 10 अगस्त से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का पोषाहार बंद करने की घोषणा की है। अब तक सेविकाएं दुकानदारों से उधार लेकर बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रही थीं, लेकिन दुकानदारों ने भी अब उधार देने से इनकार कर दिया है। ऐसी स्थिति में पोषाहार बंद करने के अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.