दुमका, मई 1 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय जामा द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 4 सेविकाओं एवं 7 सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम में सीडीपीओ कुमारी रितु ने सेवानिवृत्त सेविका एवं सहायिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत वर्षों तक बच्चों एवं महिलाओं की सेवा में इन कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मौके पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त होने वालों में आसनजोर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका पंकज कुमारी, पंचकठिया की सेविका प्रेमलता हेंब्रम, सिमलदुम्मा की सहायिका मुकवा देवी, लगवन की सेविका प्रेमलता हेंब्रम, बा...