पूर्णिया, जुलाई 5 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेविका संघ की प्रखंड अध्यक्ष सरिता कुमारी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के साथ हो रही विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर संगठन लगातार संघर्षरत है। बैठक में सेविका और सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही मांग पूरी होने तक सेविकाओं का मानदेय 26 हजार रुपये तथा सहायिकाओं का मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। बैठक में नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराने अथवा उसकी राशि का शीघ्र भुगतान करने, बाजार मूल्य के अनुरूप पोषाहार मद की राशि उपलब्ध कराने तथा सेवा निवृत्ति के बाद एक...