दरभंगा, मार्च 19 -- बेनीपुर। प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को बीते 3 माह से मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई सेविकाओं ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गई है। होली के बाद ईद भी फीकी होने की संभावना है। इस संबंध में पूछने पर सीडीपीओ रंजीत कुमार ने बताया कि बिल बनाकर जिला मुख्यालय में भेज दी गई है। समाज कल्याण विभाग से आवंटन होने पर मानदेय का भुगतान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...