भागलपुर, जून 6 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर स्थित आईसीडीएस कार्यालय में शुक्रवार दोपहर आयोजित मासिक बैठक के दौरान कथित रकम वसूली का वीडियो बनाने के दौरान हुआ हंगामा तूल पकड़ रहा है। भतौड़िया गंगा प्रसाद स्थित केंद्र संख्या 42 की सेविका सरिता देवी खुलकर सामने आ गई हैं और सुपरवाइजर पर कई आरोप लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर द्वारा पोषाहार के नाम पर लिए गए रकम का वीडियो बना लिया था। वीडियो बनाते ही सुपरवाइजर ने हाथ मरोड़कर मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट करने के 24 घंटे बाद वापस किया। इधर, विभाग की डीपीओ अनुपमा कुमारी ने कहा है कि यह मामला अखबार के जरिये संज्ञान में आया है। सेविका से पूछताछ कर सुपरवाइजर के विरुद्ध मामला सत्य गया तो कार्रवाई होगी।

वीडियो बनाने के दौरान हंगामा सेविका सरिता देवी ने बताया कि नाथनगर सी...