लोहरदगा, जून 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के बूटी पंचायत अंतर्गत चमडू गांव में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए दोबारा चयन कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को प्रखंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और पुनः चयन की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि चमडू आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका का पद रिक्त होने के कारण केंद्र के संचालन और बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं में परेशानी हो रही थी। इसी को देखते हुए बाल विकास परियोजना की ओर से सेविका चयन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार ग्रामसभा के माध्यम से चयन किया जाना था। सभी आवेदनों की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थी का चयन होना था।ग्रामीणों का आरोप है कि सेविका पद के लिए कुल छह आव...