पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।सेविका की मौत पर सेविकाओं एवं स्थानीय लोगों ने शोक जताया है। पूर्णिया ग्रामीण बाल विकास परियोजना अंतर्गत विक्रमपुर पंचायत की सेविका सनोवर खातून अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक बाइक से नीचे गिर गई। जिसके बाद इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया। इलाज कराकर रात्री में परिजनों के द्वारा सेविका को घर लाया गया। शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष अंजू सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष पिंकी कुमारी, उपसरपंच मदन लाल मंडल, पूर्व पंसस मो हबीब,सेवानिवृत्त शिक्षक मो मुश्ताक समेत दर्जनों लोगों ने सेविका के घर पर पहुंचकर संवेदना जताया। सेविका को मुआवजा देने की मांग की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...