सेविका की पुत्री नीट की परीक्षा में हुई सफल
मधुबनी, जुलाई 18 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बौरहर गांव के राजकिशोर साह की पुत्री अनुराधा राज ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और गांव का मान बढ़ाया है। उसके पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुराधा को 29099 आल इंडिया रैंक प्राप्त हुआ है। जबकि 14026 कैटेगरी रैंक प्राप्त हुआ है। मां चंदा देवी बौरहर में आंगनबाड़ी सेविका है। पिता निजी संस्थान में शिक्षक हैं। अनुराधा की इस उपलब्धि पर माता पिता समेत पूरे गांव के लोग हर्ष व्यक्त कर रहे हैं। इससे पूर्व 2023 में बड़ी बहन भी नीट की परीक्षा में सफल हुई थी। अनुराधा का बचपन से डॉक्टर बनने का सपना है। यह भी पढ़ें- शोभा बिगहा की दो सगी बहनों ने नीट में पायी सफलता उसने अपनी इस सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी और अपने माता पिता को दी है। उसकी इस उपलब्धि पर माता पिता व भाई बहन के अलावे कई रिश्तेदारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.